April 02, 2023


जलेश्वर धाम डोंगरिया कला में किसान महापंचायत और वनांचल के ग्राम दमगढ़ मे होगा वनवासी विकास सम्मेलन, दिग्गज मंत्रियों व नेताओं की मिली सहमति।

पंडरिया - पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मैदानी एवं वनांचल क्षेत्र मे दो अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम कराने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी प्रयासरत थे, आखिर अब जाकर उन्हे सफलता मिली है, यद्यपि बीते मार्च माह के 18 तारीख को किसान महापंचायत ग्राम डोंगरियाकला में होना तय था, परन्तु मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के माताश्री के निधन के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। पर अब यह कार्यक्रम 16 अप्रैल दिन रविवार को जलेश्वर धाम डोंगरिया कला मे होना तय हो गया है। 16 अप्रैल को डोंगरिया कला मे आयोजित किसान महापंचायत मे कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री एवं सरगुजा महाराज श्री टी. एस .सिंहदेव, वन एवं पर्यावरण तथा परिवहन व आवासमंत्री श्री मोहम्मद अकबर, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, शकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, क्रेडा बोर्ड के सदस्य कन्हैया अग्रवाल तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी का किसान महापंचायत मे शामिल होने का सहमति मिल चुका है। क्षेत्रीय विधायक एवं जिले के अन्य प्रमुख नेताओं से बात कर सहमति लेने का प्रयास किया जा रहा है। जलेश्वर धाम डोंगरिया कला मे कार्यक्रम का स्थल चयन और ग्राम पंचायत सरपंच सहित प्रमुख लोगों से बात करने के लिये 3 अप्रेल को शाम 4 बजे डोंगरिया कला में अर्जुन तिवारी ने बैठक रखा है, ताकि आगे का रूप रेखा तय किया जा सके। प्रदेश कांगेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनांचल के ग्राम दमगढ़ में आयोजित वनवासी विकास सम्मेलन मे शामिल होने के लिये छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल की सहमति मिल गया है, जो अप्रेल माह के आखिरी सप्ताह मे आयोजित होना है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch