पंडरिया:-16 अप्रैल 2018 को यानि आज से पांच वर्ष पूर्व कवर्धा ब्लॉक के दसरंगपुर में बहुत विशाल एवं ऐतिहासिक व भव्य किसान महापंचायत कार्यक्रम हुआ था औऱ जिसका परिणाम आगे जाकर पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत हासिल हुई थी उसी के तर्ज़ पर 16 अप्रैल 2023 दिन रविवार को जलेश्वर धाम डोंगरिया कला में भी किसान महापंचायत का आयोजन प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी के द्वारा किया जा रहा है जिसका आने वाले समय में एक दूरगामी परिणाम रहेगा औऱ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से पुनः चुनाव जीतेगी ऐसा सभी उपस्थित कांग्रेसजनों का मानना है इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डोंगरिया कला में सामुदायिक भवन में बैठक संपन्न हुई।
नगर पंचायत अध्यक्ष पांडातराई फ़िरोज खान, शुभाष पूरी गोस्वामी, लालजी चन्द्रवंशी, भीषण तिवारी, लालजी चन्द्रवंशी, जीतराम चंद्रवंशी उपस्थित लोगों ने किसान महापंचायत के आयोजन की सराहना एवं प्रसंशा करते हुए इसके लिए प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी को साधुवाद देते हुए कहा कि सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं, सदस्यों एवं पदाधिकारीयों को बराबर रूप से मौका मिले सबको सम्मान मिले और सभी कार्यकर्ताओं, सदस्यों, पदाधिकारीयों,को सम्मान देने के लिए जो कार्यक्रम श्री तिवारी द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है, वो प्रशंसनीय एवं सराहनीय है, औऱ इससे उम्मीद है, कि क्षेत्र के कांग्रेसजनों को उसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा औऱ गांव-गांव में व्याप्त मूलभूत समस्याऐं है, जो कांग्रेस पार्टी के सरकार में आने के बाद लोगों के मन में अपेक्षा थी लोगों के मन में विश्वास था कि इन समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा अब जाके उम्मीद बंधा है कि इस प्रकार के आयोजन में आवेदन पत्र लेकर के उनके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा ऐसा उपस्थित हुए सभी कांग्रेसजनों ने अपना विचार व्यक्त किए औऱ अतिथियों को स्थल से ही सबको आमंत्रण दिया गया औऱ सभी अतिथियों की सहमति प्राप्त हो गई है।
किसान महापंचायत में आने वाले लोगों के समस्याओं के लिए काउन्टर रखा जाएगा, काउन्टर में प्राप्त आवेदन पत्रों का पंजीयन किया जाएगा पंजीयन पश्चात प्राप्त आवेदनों को मंत्रीद्वय को सौपा जाएगा।
दूसरे दिवस कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव जी द्वारा कबीरधाम में विभागीय बैठक लिया जाएगा, जिसमे सभी आवेदन पत्रों का निराकरण विधिवत रूप से करेंगे।
किसान महापंचायत में भाग लेने वाले औऱ आने वाले लोगों की समस्याओं जो गांव औऱ किसान से सम्बंधित है उसके लिए काउन्टर रखे जाएंगे उस काउन्टर से प्राप्त आवेदन पत्र का पंजीयन किया जाएगा औऱ उसके बाद प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को मंत्रीद्वय को प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी के द्वारा सौपा जाएगा।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों में फ़िरोज खान अध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, शुभाष पूरी गोस्वामी, भीषण तिवारी,लालजी चन्द्रवंशी, तामेश्वर चन्द्रवंशी, लालजी चन्द्रवंशी रैतापारा,जीतराम चन्द्रवंशी, नरेश चन्द्रवंशी, बालाराम चंद्रवंशी, बोदलु चन्द्रवंशी, सुरेश सिंह ठाकुर, पालन सिंह बैस, प्रदीप जायसवाल, कालू सलूजा, झड़ीराम बारमते, अजय गुप्ता, अनिल चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, छोटूराम चंद्रवंशी, कोयल चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, अलख राम साहू, जीतराम साहू, बी.आर.यादव, लीलागर चंद्रवंशी, खगेश चंद्रवंशी, प्रहलाद चंद्रवंशी, पंचू चंद्रवंशी, फागु साहू, अमित चंद्रवंशी, दादाराम चन्द्रवंशी, देवव्रत चन्द्रवंशी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंडरिया विधानसभा, खेम सिंह चन्द्रवंशी मीडिया प्रभारी, गिरधारी नेताम सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन, जनप्रतिनिधियों सहित, पदाधिकारी गण, सदस्य गण, युवा कांग्रेस,NSUI के साथी गण पंचगण सरपंचगण,पार्षद साथी राजिव युवा मितान क्लब के सदस्य, पूर्व सरपंच, जनपद सदस्य सहित क्षेत्र के देवतुल्य जनता एवं पत्रकार साथी किसान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।