पंडरिया - राहुल गांधी के खिलाफ हुए कार्रवाई के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के क्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विरोध जताया गया है। ब्लाक अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विरोध करना भी अपराध हो गया है । सरकार के खिलाफ देश की करोड़ रूपए की राशि को गबन कर विदेश में भाग निकले हैं उनमें से कुछ एक ही सरनेम के हैं। प्रधानमंत्री से अडानी का क्या संबंध है? सवालों का जवाब क्यों नही देते हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे राज्यसभा सदस्य के भाषण का कुछ अंश संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया है वहीं राहुल गांधी के भाषण को रिकार्ड से हटा दिया गया है जो भारतीय लोकतंत्र में लोगों की आवाज को दबाने जैसी प्रयास है। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, सत्तारूढ़ पार्टी ही संसद को बाधित किया है।विपक्ष जेपीसी की मांग कर रहा है।ध्यान भटकने के लिए सत्तारूढ़ दल अनाप शनाप बयान करती रही है। प्रधानमंत्री के ऊपर लगाए गए आरोप को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी का अपमान बता रहा है, कांग्रेस पार्टी के पास दो मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से हैं। आगे नवीन जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता से जुड़े सवाल भी पूछना अपराध हो गया है । देश के लिए शहीद होने परिवार राहुल गांधी ने जनहित में सवाल ही तो उठाया था जिसके लिए उन्हें दंडित किया गया है 8 साल के लिए चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया गया है उनके बंगला खाली करा दिया गया है जबकि चार बार के सांसद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, बीजेपी के कुछ लोग कोई सदस्य नही उनके बंगला खाली नहीं कराया गया है इसका मतलब सत्तारूढ़ दल केवल और केवल दुर्भानपूर्ण राजनीति कर रही है।जो कि लोकतंत्र के लिए ठीक नही है। बीजेपी कांग्रेस पार्टी के साथ ही पूरे विपक्ष को डराने में लगी है। हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं हम नही डरेंगे लड़ते रहेंगे ।जनता के बिच जायेंगे चौक चौराहों को संसद बनायेगे बीजेपी हमे कहां कहां रोकेगी। कांफ्रेंस करते समय मुख्यरूप से अध्यक्ष नवीन जायसवाल के साथ जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता गौतम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि पंडरिया गुरुदत्त शर्मा, मनीष शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खोवाराम भास्कर, एल्डरमैन शैलेंद्र कुमार गुप्ता, राजेंद्र यादव, सितू टंडन आदि मौजूद रहे हैं।