पंडरिया - शासन के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं नीतियों के प्रचार-प्रसार तथा किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर विशाल किसान महापंचायत का आयोजन दिनांक 16 अप्रैल 2023 दिन रविवार को दोपहर 2 बजे जलेश्वर धाम डोंगरिया कला में आयोजित है इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी ने दिनांक 7 अप्रैल दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत भुवालपुर में किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान साथियों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों, एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर संक्षिप्त रूप से वार्तालाप किए व दिशा-निर्देश दिए कार्यक्रम के सफलता के लिए रणनीति तैयार कर सभी उपस्थित लोगों से विचार-विमर्श किए व कार्य्रकम की रूपरेखा तय किए।
यह बताना विदित होगा कि इस गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के क़द्दावर नेता एवं मंत्री श्री टी.एस सिंहदेव मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं प्रभारी मंत्री कबीरधाम, मोहम्मद अक़बर मंत्री आवास वन एवं पर्यावरण तथा परिवहन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, बैजनाथ चन्द्राकर अध्यक्ष अपेक्स बैंक कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन, सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त, रामकुमार पटेल अध्यक्ष शाकम्भरी बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त, क्षेत्रीय विधायक ममता चन्द्राकर सहित जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कबीरधाम, क्रेडा सदस्य, प्रदेश के वरिष्ठ एवं सम्माननीय नेतागण, आयोग सदस्य, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, किसान कांग्रेस प्रदेश संयोजक, कृषक कल्याण परिषद, योग आयोग सदस्य, रजककार बोर्ड, युवा कांग्रेस, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, ज़िले के वरिष्ठ एवं सम्माननीय नेतागण, प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे इसी सम्बंध में आज का यह बैठक सम्पन्न हुई।
इस दौरान रामेश्वर गबेल, अशोक कश्यप वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, रोहित गबेल, मार्कण्डेय गबेल पूर्व सरपंच, भागधर गबेल, नयन गबेल, रोहित चन्द्राकर सरपंच प्रतिनिधि बघर्रा, रघुराई चन्द्राकर सरपंच प्रतिनिधि महली, अधिवक्ता अवनीश कश्यप, धनसिंह गबेल, धनसिंह गबेल (पोकु) बेदराम चन्द्राकर, रामचरण चन्द्राकर, चंद्रभान सिंह ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडरिया, रिज़वान खान, अभिषेक गबेल, रमन गबेल, दुर्गेश गबेल, देवेंद्र गबेल सहित गांव के प्रबुद्धजन, किसान,वरिष्ठजन, उपस्थित रहे।
???