April 21, 2023


प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय जनसम्पर्क दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों मे होंगे शामिल।

पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी अपने भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के सिलसिले मे विधानसभा पंडरिया के विभिन्न गाँवों मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होंगे। श्री तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 22 अप्रेल को अपरान्ह एक बजे रेस्टहाउस पंडरिया मे डोंगरिया कला मे होने वाले किसान महापंचायत के सन्दर्भ मे कांग्रेसजनों से बातचीत करेंगे, तत्पश्चात ग्राम बघर्रा, कुंडा, पेंड्रीकला, भगतपुर, रुसे एवं महली मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होंगे। 23 अप्रेल को अपरान्ह दो बजे ग्राम तिलाईभाठ जायेंगे, उसके पश्चात पंडरिया मे आयोजित ब्राम्हण समाज के सम्मेलन मे शामिल होकर ग्राम पाढी जायेंगे। शाम 5 बजे ग्राम खरहट्टा तथा रात्रि 7 बजे कुंडा मे आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम गृहग्राम किशुनगढ़ मे करेंगे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch