April 24, 2023


24 घंटो में 24 बार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा पूरा पंडरिया ब्लॉक, बिजली व्यस्था में सुधार हेतु सौंपा गया ज्ञापन।

पंडरिया - बिजली की समस्या आये दिन बढ़ती ही जा रही है, जरा सी आंधी तूफान बारिश होने पर ग्रामीण छेत्रो में 24 घंटो तक बिजली बंद रहती है, पंडरिया के ग्राम डोमसरा में 132 kv सब स्टेशन बना हुआ है, परंतु डोमसरा गाँव के ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे है, डोमसरा में बिजली सब स्टेशन निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ो ग्रमीणों के द्वारा पंडरिया सहायक अभियंता अग्रवाल जी को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन देने गए युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि पिछले कई दिनों से पूरे छेत्र में बिजली की कटौती से लोग परेशान है। गाँव शहर वनांचल छेत्र सभी जगह के निवासी बिजली कटौती से परेशान है, आज हमने ज्ञापन के माध्यम से बिजली व्यस्था दुरुस्त करने लगातार बिजली सप्लाई करने सहित डोमसरा में सब स्टेशन निर्माण की मांग की है, यदि जल्द व्यस्था नही सुधरी तो आगे जोगी कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा। आज ज्ञापन देते हुए प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी, जलेस्वर खूंटे, मिलाउ, डिगेस्वर पटेल, अनिल पटेल, रामजी, पुनीत, सुरेश, प्रमोद, गौकरण, रामफल, विक्की सहित पूरे ग्रामवासी उपस्थित रहे।  

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch