May 08, 2023


पंडरिया नगर में अमित जोगी ने चलाया सदस्यता अभियान, जोगी मितान के रूप में जुड़े हजार से अधिक स्थायी सदस्य।

2023 का दंगल जोगी और जोगी मितान लड़ेंगे और जीतेंगे - अमित जोगी जनता जनार्दन होती है, आज उस जनता को अपने जोगी परिवार से जोड़ने का अभियान -जोगी मितान अभियान की सुरुवात हुई है - रवि चंद्रवंशी जोगी पार्टी सदयस्ता के लिए 9990649064 नंबर पर कॉल करके या www. jantacongress. in पर log in कर सदस्य बन सकते हैं। जोगी पार्टी द्वारा 30 अप्रैल 2023 से 29 मई 2023 तक पूरे प्रदेश में 1 महीने तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। पंडरिया - इसी वर्ष नवम्बर दिसम्बर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें बाजी मारने के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपनी रणनीति के अनुसार काम करना प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा में एक मजबूत विपक्ष के रूप में पिछले 4 सालों से काम कर रहे जोगी कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी लगे हुए हैं, आज पंडरिया नगर स्थित नए बाजार में जोगी कांग्रेस के द्वारा कैम्प लगाकर जोगी मितान बनाओ अभियान के तहत हजारों लोगों जोगी पार्टी की डिजिटल रूप से स्थायी सदस्य बनाये है जिसमे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी स्वयं उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ में छेत्रिय दल के रूप मान्यता प्राप्त दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ चुका है कि हमे छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ीया प्रथम के विचारों को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ लगा दे, हमें विरासत के रूप में स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी जैसे प्रतिभा के धनी व्यक्ति का विचार मिला हुआ है,हम जोगी जी के विचार धारा को जन जन तक पहुचाने का काम करेंगे और छत्तीसगढ़ के लोगो को यह बताएंगे कि कैसे जोगी जी लोगो की जीवन यापन को शसक्त व सुदृण बनाना चाहते थे।आज जोगी जी हमारे बीच में नही है पर उनके विचारों को लोगो तक पहुचाकर उनके अधूरे सपनो को पूरा करने का काम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी पूरी ताकत के साथ करेगी। श्री जोगी ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव को अभी 6 महीने बाकी है,आने वाले 1 महीनों में हम पूरे छत्तीसगढ़ के हर एक विधनसभा हर एक गाव में जोगी मितान के रूप में अपने जोगी परिवार का सदस्य बनाएंगे और फीर इन जोगी मितानो के पूरी फौज के साथ विधानसभा चुनाव की लड़ाई लड़ेंगे औऱ मुझे उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार दोनों रास्ट्रीय दलों की अपेक्षा हमारे छेत्रीय दल पर भरोसा दिखाएगी जिनके सेनापति अर्थात प्रत्याशी आपके स्थानीय व छेत्रिय ही होंगे। पंडरिया छेत्र में जोगी कांग्रेस के युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने कहा कि अब हम 21वी सदी में है और यहाँ जो काम करेगा वही आगे जनता के आशीर्वाद प्राप्त करने का श्रेष्ठ अधिकारी होगा, पहले की बातें कुछ और थी, शिक्षा का अभाव था, सोसल मीडिया इतनी ज्यादा फैली नही हुई थी,परंतु आज हर एक व्यक्ति जो काम कर रहा है उसे लोग जान रहे हैं मान भी रहे हैं,सिंबल और पार्टी के नाम पर अब जनता वोट नही करने वाली है। चंद्रवंशी ने आगे कहा कि आज हमारे मुखिया द्वारा जोगी मितान के रूप में सदस्यता अभियान की सुरुवात कर हमे पूरे पंडरिया विधानसभा से 50 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है हमारी टीम के द्वारा पूरी दृढ़ता के साथ आगामी एक माह काम किया जाएगा व हमें दिया गया टारगेट को भी पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी, सुनील केसरवानी, अस्वनी यदु, दलीचंद, विजय श्रीवास, जलेस्वर खूंटे, मिलाउ पन्द्राम, पवन बैगा, शुशील चंद्राकर, इस्वरी, गजेन्द्र मरकाम, रंजीत,वअघनु परस्ते, चेतन, मुकेश, जित्तू, डिगेस्वर, सुरेश, ललित, राहुल, चैन, आकाश, अतुल, नरोत्तम, गजेंद्र, अनिल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch