May 09, 2023


प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी के ताबड़तोड़ दौरे से कांग्रेसजनों मे उत्साह का संचार।

पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी के द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो मे किये जा रहे ताबड़तोड़ दौरे से उपेक्षित कांग्रेसजनों मे उत्साह का संचार हो रहा है। ज्ञात हो कि पिछले साढे चार सालों मे स्थानीय नेतृत्व के द्वारा जिस तरह से वरिष्ठ, संघर्षशील एवं वफ़ादार कांग्रेसजनों की उपेक्षा व अपमानित किया गया, इसका उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा। जिन कांग्रेस जनों ने 15 साल रमन सरकार के खिलाफ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र मे संघर्ष किया, कांग्रेस के पक्ष मे माहौल बनाने रूपया-पैसा खर्च कर पसीना बहाया ऐसे कॉंग्रेसजनों की घोर उपेक्षा हुई। बावजूद इसके इन कांग्रेसजनों ने दूसरे जिले की महिला को विधायक बनाने कंधे से कंधा मिलाकर जिताया, पर सम्मान नहीं मिलने से घर बैठ गये कांग्रेसजनों को फिर से सक्रिय करने के नियत से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री तिवारी गांव-गांव जाकर उन कांग्रेस जनों से मिल रहे हैँ,इससे कांग्रेस जन काफी खुश हैँ, और भूपेश बघेल सरकार के जनहितैषी कार्यक्रमों व योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैँ। इसी परिप्रेक्ष्य मे श्री तिवारी सोमवार को ग्राम बाघामुड़ा मे मालगुजार संतोष तिवारी के शोक संतप्त परिवारजनों से मिले। इसके बाद पंडरिया में टंकेश्वर तिवारी के परिवार जनों से भेंट मुलाक़ात कर वैवाहिक कार्यक्रम की बधाई दिये। श्री तिवारी ग्राम लडुवा मे आशाराम चंद्रवंशी के घर जाकर उनके सुपुत्र को नवदाम्पत्य जीवन के प्रवेश पर शुभकामना ब्यक्त कर आशीर्वाद दिये। रात 8 बजे श्री तिवारी नगर पंचायत पांडातराई के कांग्रेस नेता नीरज सलूजा के नवीन प्रतिष्ठान कृषि सेवा केंद्र पहुंचे, जहाँ नगर के कांग्रेसजनों ने आत्मीय स्वागत कर खुशी का इजहार किये। देर रात श्री तिवारी पंडरिया नगर के पवन पाठक के शादी के 25वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुये और रात्रि विश्राम गृहग्राम किशुनगढ़ मे किये। श्री तिवारी के जनसम्पर्क भ्रमण के दरम्यान बाघामुड़ा, नगर पंचायत पंडरिया, ग्राम लडुवा तथा पांडातराई नगर पंचायत के सभी वरिष्ठ व संघर्षशील कॉंग्रेसी नेताओं के अलावा निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch