May 10, 2023


भाजयुमो मंडल पंडरिया ने गांधीचौक पर मुख्यमंत्री, और आबकारी मंत्री का पुतला जलाया।

पंडरिया - भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध शराब की बिक्री व डुप्लीकेट शराब के ढक्कन लगाकर अवैध शराब को खपाने का काम यह कांग्रेस की सरकार कर रही है, प्रवर्तन निदेशालय ने अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया परिवर्तन निदेशालय ने अनवर ढेबर पर शराब में 2000 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार आरोप लगाया है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व युवा मोर्चा के बैनर तले प्रदेश में हो रहे लगातार अवैध बिक्री के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर अपना आक्रोश दर्ज कराया, जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से गांव-गांव और चौराहों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। जिससे भावी पीढ़ी को शराबी बनाने का काम किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष गजपाल साहू, महामंत्री पदमराज टंडन, महामंत्री रविशसिंह, सांसद प्रतिनिधि रितेशसिंह ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू, महामंत्री पूरन राजपूत, उपाध्यक्ष तामस्कर साहू, लोकेश ठाकुर, जल्लू साहू, ज्ञानेंद्र सिंह, शैलेन्द्र साहू, सुमीत तिवारी, तेजप्रकाश, हरी साहू , त्रिपुला, शालिक साहू, राकेश चंद्राकार, यशवंत तमेश साहू, अपेंद्र चौबे विक्की, तमेश, शालिक साहू, वा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch