मजदूर सम्मान समारोह में दिखा पंडरिया कांग्रेस में जमकर गुटबाजी।
रामकुमार टण्डन की रिपोर्ट
पंडरिया - पंडरिया विधानसभा में गुटबाजी अपने चरम सीमा मे जा पहुंची है, जो किसी से छिपा नही है, इसका छोटा सा स्वरूप मजदूरों का सम्मान समारोह कार्यक्रम मे देखने को मिला है। इधर कांग्रेस पार्टी का मजदूर सम्मान समारोह कार्यक्रम में जनपद सीईओ पंडरिया द्वारा तुगलकिय फरमान सरपंचो के लिए निकला गया था वह भी सुर्खियों में रहा है। बाद मे आदेश को निरस्त करा दिया गया। इधर कार्यक्रम राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के बेनर तले आयोजित था। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के संयोजक ने पहले ही जिला बाडी भंगकर दिया है। राष्ट्रीय संयोजक के आदेश को प्रीति ठाकुर जो कि कबीरधाम मजदूर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैँ फर्जी बता रही हैँ।
https://youtu.be/Ce99UkIoprU
वहीं सम्मान सामारोह में पहुंची श्रमिक महिलाएँ भी सम्मान नही मिलने को लेकर नाराजगी जाहिर करती नजर आयीं हैँ। हालांकि इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक रही हैं, नगर पंडरिया के अन्य कार्यक्रम में शामिल रही किन्तु मजदूर सम्मान कार्यक्रम में शामिल नही रही हैं। इसे लेकर भी चर्चा है। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी के उपस्थिति में संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं को देखकर स्पष्ट रूप से लगता था, कि कांग्रेस पार्टी में आपसी खींचतान गुटबाजी और अंतर्कलह है जो आगामी स दिसंबर महीने मे होने वाली विधानसभा चुनाव की दृष्टिकोण से अच्छा नही माना जा रहा है। शाम तक जाने की ब्यवस्था नही होने के कारण महिलाएं सामुदायिक भवन के सामाने बैठी हुई थी।

आयोजन मे भाग लेने आये कार्यकर्ता अपनी डफली अपना राग अलाप रहे थे यह बात भी सामने आई है।