May 16, 2023


लोगों के दुःख-सुख में शामिल होकर मिलता है शुकुन :- अर्जुन तिवारी

पंडरिया - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी अपने तीन दिवसीय जनसम्पर्क दौरे व भेंट-मुलाक़ात के दरम्यान आज प्रथम दिवस पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। आज के इस युग में कहा किसी को किसी के दुःख-सुख में शामिल होने का समय है, लोग तो अपने इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अत्यंत व्यस्त हैं, ऐसे युग में भी कुछ ऐसे संघर्षशील एवं जुझारू नेता जो लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाने वाले भी लोग मौजूद हैं ऐसे ही एक महान शख़्स के रूप में इन दिनों साबित हो रहे पंडरिया विधानसभा के क्षेत्रिय एवं जनप्रिय चेहरा अर्जुन तिवारी जिनका मानना है कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ़ सुख का साथी ना बने बल्कि दूसरों के दुःखों में भी शामिल होकर उनका सहयोग एवं साथ दे इससे असीम शांति का एहसास होता है अपने जीवनकाल में सभी को ऐसा करने का अवसर मिलता है लेकिन आज की दुनिया में लोगों की स्वार्थ की प्रवृत्ति बढ़ गई है। श्री तिवारी ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूँ, मेरे लिए सभी जनता एवं कार्यकर्ता मेरे परिवार समान है मैं सदैव उनके साथ हर दुःख-सुख में सदैव खड़ा रहूँगा। तिवारी अपने दौरे एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के दरम्यान 20 से 25 कार्यक्रमों में रोज़ाना शामिल होते हैं। यह बताना विदित होगा कि इन दिनों श्री तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र ही नही बल्कि जहां से भी उनको सुखी का मौक़ा हो या दुखी का समय हो सभी कार्यक्रमों में प्रमुखता से शामिल होते हुए चले आ रहे हैं जहां से भी उनको आमंत्रण/निमंत्रण प्राप्त होता है श्री तिवारी वहां उपस्थित हो रहे हैं उनका मानना है कि सभी क्षेत्रवासी, विधानसभावासी मेरे घर के पारिवारिक लोग हैं आज मैं जो कुछ भी हूँ यह सब जनता का ही देन है। भुवालपुर में गांव के मालगुजार स्व. रेवाराम गबेल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। दौरा एवं जनसम्पर्क व भेंट-मुलाक़ात के दरम्यान श्री तिवारी का आगमन सर्वप्रथम ग्राम भुवालपुर में हुआ जहां गांव के मालगुजार स्व.रेवाराम गबेल जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरक़त किए श्री गबेल के आकस्मिक निधन पर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनके असमय चले जाने पर समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया दुःखित परिजनों से मिलकर उनको ढांढ़स बंधाया व अपनी गहरी शोक सवेंदना प्रकट मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए आसपास से आए हुए सामाजिक-पारिवारिक लोगों से भेंट-मुलाक़ात कर उपस्थित लोगों का हालचाल पूछे ततपश्चात कौशल गबेल एवं कन्हैया गबेल व रोहित गबेल जी के निवास स्थान पर पहुँचकर सौजन्य मुलाक़ात किए व सभी लोगों से उनके मौजूदा स्थिति एवं परिस्थितियों के विषय पर संक्षेप में वार्तालाप कर उनके विभिन्न समस्याओं से वाकिफ़ हुए। ग्राम बनियाकुबा में झुमुकलाल निषाद के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए व सरपंच धर्मेंद्र चन्द्राकर के निवास पर उनसे भेंट-मुलाक़ात किए। धुंआधार जनसम्पर्क एवं भेंट-मुलाक़ात की अगली कढ़ी पर श्री तिवारी का आगमन ग्राम बनियाकुबा में हुआ जहां झुमुकलाल निषाद जी के घर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए नवविवाहित जोड़े को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए व वहां पर उपस्थित सामाजिक एवं पारिवारिक लोगों से भेंट-मुलाक़ात कर उपस्थित लोगों का कुशलक्षेम जाना व विभिन्न विषयों पर वार्तालाप किए लोगों से सामाजिक-धार्मिक-राजनीतिक,एवं समयसामयिक चर्चा किए ततपश्चात सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र चन्द्राकर के निज निवास पर उनसे भेंट-मुलाक़ात किए व उनका कुशलता जाना व विभिन्न मुद्दों पर संक्षेप में संवाद किए। ग्राम दुल्लापुर गुरु में जगदीश चन्द्राकर जी से शिष्टाचार भेंट-मुलाक़ात कर उनका हालचाल लिए। जनसंपर्क दौरे एवं भेंट मुलाक़ात के दरम्यान श्री तिवारी का आगमन ग्राम दुल्लापुर गुरु में हुआ जहां वे जगदीश चन्द्राकर जी के निज निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाक़ात कर उनसे उनका हालचाल जाना व विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त रूप से रूबरू हुए। ग्राम पंचायत महली में पूर्व जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार चन्द्राकर जी व सरपंच रघुराई चन्द्राकर से शिष्टाचार भेंट-मुलाक़ात किए। दौरा एवं भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम व जनसंपर्क अभियान के अगले पड़ाव पर श्री अर्जुन तिवारी का आगमन ग्राम पंचायत महली में हुआ विगत दिनों पहले पूर्व जनपद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार चन्द्राकर का स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी लिए जो वर्तमान में स्वस्थय व कुशल है उनका हालचाल जानने श्री तिवारी का आगमन उनके निवास स्थान पर हुआ श्री चन्द्राकर ने तिवारी का बड़ी आत्मीयता से स्वागत सत्कार किया श्री तिवारी चन्द्राकर जी का हालचाल जाना व उनसे नानं प्रकार के विषयों पर संवाद किए व उनके यहां बहुत देर तक रुककर उनसे मुखातिब हुए श्री तिवारी को अपने बीच पाकर काफ़ी आंनदित हुए कुछ समय बिताने के बाद श्री तिवारी का आगमन ग्राम पंचायत महली के सरपंच प्रतिनिधि रघुराई चन्द्राकर के निवास पर हुआ जहां श्री तिवारी चन्द्राकर से उनका मौजूदा हालात से परिचित हुए व उनसे महत्वपूर्ण विषयों पर वार्तालाप किए व ग्राम के उपस्थित लोगों से उनका कुशलक्षेम जाना श्री तिवारी देररात अपने गृहग्राम किशुनगढ़ पहुंचे जहां रात्रि भोजन पश्चात विश्राम किए इस पूरे दौरा एवं जनसंपर्क व भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ एवं अनुभवी कांग्रेस नेता अशोक कश्यप, रामेश्वर गबेल, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, अधिवक्ता अवनीश कश्यप, रामकुमार गबेल, शिवकुमार गबेल, राजेन्द्र गबेल, मनोज गबेल, रोहित गबेल, प्रकाश गबेल, सत्यनारायण गबेल, यादुराम गबेल, नकुल गबेल,बछोटेलाल गबेल, भागधर गबेल, कन्हैया गबेल, कौशल गबेल, देवप्रसाद गबेल, गोकुल गबेल, राजधानी गबेल, झुमुकलाल निषाद, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र चंद्राकर, रामावतार निषाद, बलीराम निषाद, शिवकुमार निषाद, माखन, बलराम, रामफल निषाद, केहरा राम निषाद, निषाद समाज के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। रघुराई चन्द्राकर सरपंच महली, इतवारी चन्द्राकर महली, रामुलाल चन्द्राकर महली, सुरेंद्र चन्द्राकर, सुरेंद्र दुबे, हेमंत कश्यप, जगदीश चन्द्राकर, संजय चन्द्राकर, जलेश चन्द्राकर, विनोद शुक्ला, रामकुमार निर्मलकर, अशोक वैष्णव सरपंच ग्राम पंचायत डबरी, ग्राम पंचायत धोबघट्टी के सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच रामावतार चन्द्राकर रिज़वान खान सहित क्षेत्र के सरपंच, पंच गण, जनपद सदस्य, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस एवं जनप्रतिनिधियों सहित कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित सिपाही व सभी विंग के साथी सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम लोग व क्षेत्र के देवतुल्य जनता मौजूद रहे।  

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch