पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी 19 मई को क्षेत्र के विभिन्न गाँवो मे अलग अलग कार्यक्रमों मे शामिल होंगे तथा लोगों से संवाद करेंगे। श्री तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अपरान्ह एक बजे ग्राम किशुनगढ़ में राजकुमार चंद्राकर के घर दशगात्र कार्यक्रम शामिल होंगे, तत्पश्चात पंडरिया नगर मे पूर्व एल्डरमेन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज शरण के यहाँ दशगात्र मे शामिल होंगे। शाम साढ़े चार बजे ग्राम महका में भुवालपुर के दाऊ रोहित गबेल के नवीन प्रतिष्ठान "किसान पुत्र कृषि सेवा केंद्र" का शुभारम्भ करेंगे, इसके बाद इस अंचल के जागृत देव ग्राम सेन्हाभाठा के राधाकृष्ण मंदिर जायेंगे।