पंडरिया - प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी शुक्रवार दिनांक 2 जून को अपरान्ह 3 बजे ग्राम रांपा पहुंचकर अधिवक्ता स्व.वीरेंद्र चंद्राकर को पुष्पांजली अर्पित कर परिजनों से भेंट मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद श्री तिवारी ग्राम माकरी स्थित सिद्ध शक्तिपीठ दक्षिणमुखी काली मंदिर का दर्शन कर पूजा करेंगे एवं लोगों से संवाद करेंगे। श्री तिवारी शाम 6 बजे कुंडा मे वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मुलाक़ात करेंगे।रात्रि विश्राम अपने गृह ग्राम किशुनगढ़ मे करेंगे।