पांडातराई - नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की मुश्किलें कम होती नजर नही आ रही है, पिछले लगभग 4 साल का कार्यकाल विवादों से घिरा ही रहा है, पिछले 15 माह पहले भी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन अपनी सुझबुझ व सत्तासीन पार्टी के बलबूते वे अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे। 15 माह बाद पुनः उनके विरोधियों ने मोर्चा खोल दिया है, पार्टी के 4 निष्काषित सहित कुल 9 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिये कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है। वर्तमान परिस्थितियों में 4।माह बाद ही विधानसभा चुनाव है, जिसे देखते हुवे कांग्रेस की ये आपसी सर फुटवल्ल चुनाव में भारी पड़ सकती है।