BREAKING

पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ पुनः अविश्वास प्रस्ताव।

Share:

पांडातराई – नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की मुश्किलें कम होती नजर नही आ रही है, पिछले लगभग 3 साल से अधिक का कार्यकाल विवादों से घिरा ही रहा है, पिछले 15 माह पहले भी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन अपनी सुझबुझ व सत्तासीन पार्टी के बलबूते वे अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे।

15 माह बाद पुनः उनके विरोधियों ने मोर्चा खोल दिया है, उन्हीं के पार्टी कांग्रेस के 4 निष्काषित सहित कुल 9 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिये कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है, अविश्वास प्रस्ताव में प्रमुखतः आरोप टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, डामरीकरण का कार्य किये बिना राशि का आहरण, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता व चहेतो को लाभ पहुचाने के आरोप लगाये गये है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों में संतोष गेंदले, जसबीर सलूजा, श्रीमती तीजन बाई, श्रीमती सविता पाटस्कर, श्रीमती जानकी बाई डाहिरे, श्रीमती सोनमत बाई साहू, श्रीमती राजकुमारी चंद्रवंशी, फूलचंद साहू, दिनेश गुप्ता शामिल है। वर्तमान परिस्थितियों में 4-5 माह बाद ही विधानसभा चुनाव है, जिसे देखते हुवे कांग्रेस की ये आपसी सर फुटवल्ल चुनाव में भारी पड़ सकती है।

Share:

Popular News