BREAKING

अर्जुन तिवारी के नेतृत्व मे सरपंच संघ पंडरिया ने किया सरगुजा महाराज से सौजन्य मुलाक़ात।

Share:

पंडरिया - पखवाड़े भर के विदेश यात्रा से वापस लौटने पर सरगुजा महाराज व प्रदेश के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव से आज पंडरिया जनपद के सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जनपद पंचायत पंडरिया के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी के नेतृत्व मे सिविल लाइन स्थित उनके सरकारी आवास पर सौजन्य मुलाक़ात किये। इस दरम्यान सरपंच संघ के अध्यक्ष  छन्नू कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि अशोक वैष्णव, धर्मेंद्र चंद्राकर, रघुराई चंद्राकर एवं अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मंत्री श्री सिंहदेव ने अपने विदेश यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुये स्काई डायविंग व अन्य विषयों की जानकारी दिये।श्री सिंहदेव ने अतिशीघ्र पंडरिया क्षेत्र के अपने प्रस्तावित एवं प्रतीक्षित कार्यक्रम मे आने की जानकारी दिये।

Share:

Popular News