June 30, 2023


पंडरिया विधानसभा के राम्हेपुरखुर्द मे बूथ प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौतम शर्मा शामिल हुए।

पंडरिया - अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री कुमारी शैलजा के निर्देसानुसार छत्तीसगढ़ में बूथ चलो अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर भाई के निर्देशानुसार और जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी के मार्गदर्शन पर "बूथ चलो अभियान" के तहत पंडरिया विधानसभा के बूथ क्रमांक 70 राम्हेपुरखुर्द मे बूथ प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौतम शर्मा शामिल हुए। एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणजन एवं ग्रामवासी को राज्य सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर रामपुर खुर्द के बूथ अध्यक्ष केशव पटेल, दशरथ पटेल, सोहन रघुवंशी, लखन पटेल, पदुम निर्मलकर, संजू पटेल ,संतोष कुमार यादव, परमेश्वर पटेल, कबीर पटेल, कोमल सिंह, समेत अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch