July 02, 2023


प्रदेश महामंत्री ने 28 साल पहले लगवाया बिजली, अब सोमवार को करेंगे सी.सी. रोड का भूमिपूजन।

पंडरिया/पांडातराई - पंडरिया विकासखंड के ग्राम डोंगरिया कला में स्थापित प्रसिद्ध शिवधाम जो कि इस अंचल में आस्था का केंद्र माना व पूजा जाता है। इस पवित्रधाम में 1995 के पूर्व बिजली लाइन नहीं था, तब लोगों को सूर्यास्त के बाद दर्शन करने मे असुविधा होती थी, लोगो की मांग पर तब के पंडरिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष और आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने यहाँ अपने प्रभाव का उपयोग करके विद्युत् आपूर्ति लाइन सुनिश्चित कराया था। चुंकि पंडरिया पहले बिलासपुर जिले मे तथा जलेश्वर धाम राजनांदगांव जिले में आता था, इसलिए बड़ी मुश्किल से यह व्यवस्था कायम हो पाया था। अब 28 साल बाद उसी डोंगरिया कला गांव मे सोमवार दिनांक 3 जुलाई को शाम 5 बजे श्री तिवारी सी.सी. रोड निर्माण के लिये भूमिपूजन करेंगे, यह पुरा वाकया श्री तिवारी के इस अंचल के लोगों के साथ जीवंत सम्पर्क को बयाँ करने के लिये काफी है। प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी इसके पूर्व अपरान्ह 2 बजे पंडरिया के रेस्टहाउस मे कांग्रेसजनों से भेंट मुलाक़ात करेंगे, तत्पश्चात नवीन प्रतिष्ठान राजस्थान स्वीट्स के शुभारम्भ कार्यक्रम मे शामिल होंगे। शाम 7 बजे पांडातराई नगर पंचायत के युवा कांग्रेस नेता श्री नीरज सलूजा के निवास पहुँच सौजन्य मुलाक़ात करेंगे, इसके बाद महामाया मंदिर मे पूजा अर्चना कर गृहग्राम किशुनगढ़ मे रात्रि विश्राम करेंगें।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch