BREAKING

वनांचल ग्राम बिरझूनगर की समस्याओं को लेकर भाजपा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।

Share:

पंडरिया - आज वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर के ग्राम पंचायत पुटपुटा का आश्रित ग्राम बिरझू नगर में पिछले कई दिनों से लाइट बंद है, इस विषय को लेकर आज भाजपा मंडल कुई कुकदुर के मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट के नेतृत्व में तहसील कार्यालय कुई कुकदुर में ज्ञापन सौंपा गया, इस विषय को लेकर भाजपा के जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता ने कहा कि वनांचल क्षेत्र व्याप्त समस्या है, जिसे शासन को गंभीरता से लेना चाहिए और त्वरित कार्यवाही करना चाहिए। इस अवसर पर कुई कुकदुर के मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा कुंभकार, विधानसभा विस्तारक हुकुमसिंह ठाकुर, दुल्लापुर मंडल अध्यक्ष सुखदेव धुर्वे, सांसद प्रतिनिधि रितेशसिंह ठाकुर, कुई कुकदुर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दशरथ कुंभकार, युवा मोर्चा के महामंत्री राकेश पंडराम और ग्रामीणजन सुखीराम धुर्वे, कुंवरसिंह यादव, रोहित परस्ते, रमेश धुर्वे, समांरू धुर्वे एवम अन्य ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

Share:

Popular News