BREAKING

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव व मंत्री अकबर के साथ आधा दर्जन मंत्री होंगे शामिल, 26 को होगा भरोसे का किसान सम्मेलन।

Share:

रायपुर/पंडरिया - कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रणवीरपुर में 26 जुलाई को किसानों का बहुत बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है, और किसानों के इस एकत्रीकरण को नाम दिया गया है, "भरोसे का किसान सम्मेलन"।इस सम्मेलन के माध्यम से कॉंग्रेस एक बार फिर कवर्धा, पंडरिया, खैरागढ़, साजा एवं बेमेतरा विधानसभा मे परचम लहराने के जुगात मे लग गया है। भरोसे के किसान सम्मेलन के आयोजक व समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी ने कार्यक्रम के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुये बताया कि भूपेश बघेल सरकार के पौने पांच साल के कार्यकाल मे किसानों के कल्याण, उन्नति व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूती के लिए अनेक योजनायें लागु किया गया है, परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ के किसान आर्थिक रूप से बेहद मजबूत हुये हैँ, इन्ही सब तथ्यों के मद्देनज़र किसानों का भरोसा कांग्रेस पार्टी कि सरकार पर बढ़ा है। इसी के प्रगटीकरण के लिए भरोसे का किसान सम्मेलन का आयोजित किया जा रहा है। श्री तिवारी ने कार्यक्रम कि रुपरेखा बताते हुये कहा कि 26 जुलाई को आयोजित भरोसे का किसान सम्मेलन मे छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, मंत्री मोहम्मद अकबर जी, मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) राजेश्री महंत रामसुंदर दासजी, श्री बैजनाथ चंद्राकर (कैबिनेट मंत्री दर्जा) अध्यक्ष अपेक्स बैंक, श्री थानेश्वर साहू (कैबिनेट मंत्री दर्जा) अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री रामकुमार पटेल (कैबिनेट मंत्री दर्जा) अध्यक्ष शाक़ांभरी बोर्ड, विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, विधायक श्री आशीष छाबड़ा जी, विधायक श्रीमती छन्नी साहू जी, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री नवाज़ खान, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व जिला संगठन प्रभारी श्री थानेश्वर पाटिला, जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी सहित कबीरधाम जिले के सभी निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण व कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे तथा सभी का सहमति प्राप्त हो चुका है।

Share:

Popular News