दामापुर (सुरजपुरा खुर्द) :- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुंडा ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत सुरजपुरा खुर्द में राजीव युवा मितान सदस्य द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का समापन समारोह में कुंडा ब्लाक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ के साथ शामिल रहे। महोदय जी के आगमन पर ग्रामवासी एवं राजीव युवा मितान सदस्य द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात सरस्वती पूजा अर्चना एवं राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार" गा कर कार्यक्रम की शुरुवात किया।
खेल में माननीय महेश चंद्रवंशी द्वारा विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें उचित ईनाम दिया तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के छत्तीसगढ़ स्वाभिभान एवं परंपरा को सहेजने में किए गए कार्यों को बताते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्तिथ सभी लोगो का आमंत्रण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में महेश चंद्रवंशी के साथ माननीय उतरा दिवाकर (ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुंडा), रामखिलावन साहू (ब्लाक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस), सुखचंद भास्कर (जोन प्रभारी), रमाकांत (ब्लाक उपाध्यक्ष), भरत साहू (महामंत्री), लखन सिंगरौल , दिनेश पांडेय (पत्रकार), परमेश्वर (मीडिया प्रभारी), उमेश साहू (सरपंच), गणेशु साहू (सरपंच), प्रेम लाल साहू (अध्यक्ष राजीव युवा मितान), प्रवीण कश्यप (सचिव राजीव युवा मितान), रवि साहू (कोषाध्यक्ष), धनेश ध्रुव, उत्तर साहू, राजीव युवा मितान के सभी सदस्य, शाला विकास समिति अध्यक्ष, स्कूली बच्चे महिला एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।