सहसपुर-लोहारा - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी 3 अगस्त दिन गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्राम रणवीरपुर पहुँच रहे हैँ। श्री तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे ग्राम रणवीरपुर मे कांग्रेस जनों से भेंट मुलाक़ात करेंगे। इसके पूर्व वे गौर माटी में माँ चंडी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे।