August 06, 2023


ग्राम रौहा सरपंच और प्राकृतिक संरक्षण समिति रौहा ने 1000 पौधे वितरण किया।

पंडरिया - पंडरिया विधानसभा के ग्राम पंचायत रौहा के सरपंच एडवर्ड( रवि मसीह) और प्राकृतिक संरक्षण समिति रौहा के सदस्यों ने 1000 पौधे रौहा एवं देवपरा गाँव के ग्रामवासियों को वितरण किया। आपको बता दे कि यह पहल पिछले 2 साल से किया जा रहा है, पिछले साल भी सरपंच एवम प्राकृतिक संरक्षण समिति के द्वारा 1000 पौधे ग्रामवासियों को वितरण किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से पौधे आम, कटहल, नीबू, जामुन, आँवला, करौंदा, अमरूद, आदि का पौधा वितरण किया गया। यहाँ के सरपंचयुवाव होने के नाते पंचायत में ग्रामीणों की समस्या को तुरंत समाधान करने की कोशिश करते है। और विभिन विकास कार्य भी कराए है, सरपंच के द्वारा प्राकृतिक संरक्षण समिति को भी सहयोग करते रहते हैं। जगह जगह पेड़ों की अंधाधुन की कटाई को देखते हुए रौहा सरपंच और समिति के सदस्यों ने लोगो को पेड़ों की महत्व एवम पेड़ के लाभों की जानकारी देते हुए पौधे रोपण एवम संरक्षण करने हेतु अनुरोध किया और 1000 पौधे वितरण किया। क्योकि हम सभी के जीवन में इस तरह की तकनीक पैदा हो गई है, जो दिन प्रति दिन जीवन की आर्थिक स्थिति को खतरे में डाल रही है और पर्यावरण को नष्ट कर रही है। जिस तरह से प्राकृतिक हवा, पानी और मिट्टी दुषित हो रहे हैं, ऐसी अनोखी घटनाएं होती हैं, जैसे एक दिन हमें बहुत नुकसान पहुंच सकता है। यहां तक ​​की अपना बुरा प्रभाव इंसान, जानवर, पेड़ और अन्य जैविक जीवों पर भी दिखाना शुरू कर दिया है। कृत्रिम रूप से तैयार खाद और विनाशकारी फ़ेइफ़िश का उपयोग मिट्टी की विविधता को नष्ट कर देता है, और हम जो रोज़ खाना खाते हैं उसके माध्यम से हमारे शरीर में एक साथ होता है। औद्योगिक कंपनियों से रेहड़ी वाला धुआं हमारी प्राकृतिक हवा को दुषित करता है, जिससे हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है, क्योंकि हमेशा हम सांस के माध्यम से इसे ग्रहण करते हैं। इसी समस्या को समझाते हुए और बताते हुए ग्रामवासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। और ग्राम वासियों से अपील किया। पौधे वितरण में मुख्य रूप से रौहा सरपंच एडवर्ड (रवि मसीह) प्राकृतिक संरक्षण समिति रौहा से टीकम निर्मलकर, अनुराग चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी, विकास मानिकपुरी, पोषण साहू, संजय साहू, लक्की साहू, भदेली निर्मलकर आदि थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch