संस्कृति महिला ग्रुप और पर्यावरण संरक्षण समिति ने मित्रता दिवस पर मिलकर रोपित किये पौधे।
पंडरिया - नगर की संस्कृति महिला ग्रुप ने आज 6 अगस्त को मित्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण समिति के सहयोग से वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने के रोड मे जामुन, करंज, गुलमोहर ,सीताफल के पौधे रोपित किये। विगत 23 जुलाई को महिला ग्रुप के द्वारा कारखाने के पास वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रकार के 60 पौधे लगाये गए थे। आज उनमें से कुछ पौधों मे सुधार कार्य भी किया गया और कुछ पौधों में जाली का ट्री गार्ड लगाकर संरक्षित किया गया।
- पौधों के ट्री गार्ड के लिए जनपद पंचायत सदस्य एवं जोगी काँग्रेस नेता श्री रवि चंद्रवंशी ने श्रमदान एवं राशि देकर अपना सहयोग दिया। संस्कृति महिला ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना ठाकुर सहित सभी सदस्यों ने श्री चंद्रवंशी जी एवं पर्यावरण संरक्षण समिति को सहयोग एवं सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किया। इस नेक कार्य में प्रफुल्ल बिसेन, रविकांत श्रीवास्तव, शंकर चंद्रवँशी, विकास श्रीवास्तव, विशाल देवाँगन ने भी श्रमदान कर सहयोग किया।
वृक्ष भी हमारे मित्र के समान है और प्रकृति का संरक्षण करना हमारा दायित्व भी है इसी उद्देश्य के साथ मित्रता दिवस पर पौधा रोपित कर संस्कृति महिला ग्रुप और पर्यावरण संरक्षण समिति ने समाज में एक संदेश दिया है ।
आज इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति से श्री मोहन राजपूत, श्री अनुराग ठाकुर ,श्री चंद्रप्रकाश राजपूत ,श्री हामिद खान एवं संस्कृति महिला ग्रुप से श्रीमती अर्चना ठाकुर ,श्रीमती शैल बिसेन ,श्रीमती उर्वशी चंद्रवंशी ,श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, श्रीमती शशि देवाँगन ,श्रीमती सुष्मिता श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।