पंडरिया - ग्राम मंझोली के ग्रामीण लोगो ने आज पंडरिया पहुंच कर अपना ज्ञापन सोपा, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रकुमार सोनी के नेतृत्व में नवल किशोर पांडेय्, वरिष्ठ नेता जनपद उपाध्यक्ष तुलाश कश्यप, भाजयुमो जिला मंत्री सुमीत तिवारी की उपस्थिति में अनविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार को जनपद सीईओ और अनुविभाग पुलिस को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया गया, की ग्राम में बनाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे समिति ने इस तरह के लोगो का आवास को जरूरतमंद सूची में लाया है, जिन्हे वास्तव के आवश्यत्ता नही अब। ग्राम के सैकड़ो जरूरतमंदो ने आज अधिकारियों के पास पहुंच कर बताया कि वास्तव में उन्हें प्रधानमंत्री आवास की आवश्यकता अब, हममें से बहुत से लोगो के घर झोपड़ी खपरैल व पन्नी से ढककर जीवन यापन कर रहे है, ग्राम निवासी द्वारा बताया गया की हमे आवास की जरूरत अब, लेकिन हमारा नाम सर्वे में नही लाया गया अब। और सर्वेकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने करीबियों के आवास लाने और हमारी उपेक्षा इसमें की गई है, समस्त अधिकारियों को ज्ञापन सौप कर बताया कि जल्द से जल्द गलत सर्वेकर्ताओं पर कार्यवाही कर जरुरत मंद लोगो को आवास देने के लिए आग्रह किया गया गया, जल्द मांग पूरा नहीं किया गया तो बीच सड़क पर समस्त ग्रामवासियों सहित चक्का जाम कर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे।
आज ग्राम के प्रमुख बंशीराम, जल्लुद्दीन, अकबर खां, शहजाद खा, नजीम खा, पीर मोह, तय्यब खान, वजीर खा, सकीम खा, दाऊद इब्राहिम, जीजोदन, निखादरम, अजीर खा, खदिर खा, बलराम चंद्रवंशी, अर्जुन, राजकुमार, मोह रऊब, अशोक, अयोध्या, मकबूल, शेख अजीज, मोती निर्मलकर, मोह युनुस, श्रजजुद्दीन, इलियास मोह, स्मीम, जुगरू, सुरेश बांधी जरुरतमंद उपस्थित रहे।