पंडरियां - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा जिला अध्यक्ष कबीरधाम के निर्देशानुसार आज पंडरिया मंडल द्वारा शक्ति केंद्र पाढ़ी में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत उपाध्यक्ष शक्ति केंद प्रभारी विशाल शर्मा के द्वारा अपने उद्बोधन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थी सम्मेलन में सभी को अवगत कराया गया। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को विस्तार से उनके द्वारा रखा गया साथ ही पंडरिया मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंग के द्वारा केंद्र सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को सम्मेलन में बताया गया।लाभार्थियों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। आज के इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से महामंत्री रवीश सिंग, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रियेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी अमन पाठक, कामता पटेल, ललित चंद्रवंशी, तीहारी पटेल, बद्री साह, गोवर्धन पटेल, सतीश पटेल, रतन, गुहदर, नरेश, काग्रेस, समलू, कचरू, सरून, तीजराम, निहाली, जोहरन, जनराम, कमलेश, उसा बाई, नागेश्वरी, शीतला, उर्मिला, ज्ञानु, जमुना, एवं जेस्ट श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व सक्रिय महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।