August 13, 2023


पंडरिया भाजपा का लाभार्थि सम्मेलन संपन्न हुआ, मोदी सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी।

पंडरिया - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा जिला अध्यक्ष कबीरधाम के निर्देशानुसार आज पंडरिया मंडल द्वारा शक्ति केंद्र मोहतरा में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद प्रतिनिधि शक्ति केंद प्रभारी नवलकिशोर पांडेय के द्वारा सभी लाभार्थियों से भेंट मुलाकात किया गया एंव पीएम मोदी के कार्यकाल में जनता के स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों और शहरों में 12 करोड़ शौचालय बने, मोदी सरकार की जनधन योजना के तहत देशभर में 48.93 करोड़ लोगों ने अपने बैंक खाते खुलवाए, ये खाता जीरो बैलेंस के साथ शुरू होता जो, पीएम मोदी की मुद्रा योजना में लोगों को बिना गारंटी के सस्ता ऋण दिया गया, इस योजना के तहत अब तक 40.82 करोड़ लोगों को 23.2 लाख करोड़ का कर्ज दिया गया, पीएम आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए 3.45 करोड़ घर बनाए गए, मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 9.59 करोड़ घरों में एलपीजी कनेक्शन की पहुंच बनी, केंद्र सरकार की जन आरोग्य योजना के तहत 4.44 करोड़ लोगों का इलाज हुआ, मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 12 करोड़ किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती जो। पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह के द्वारा सभी लाभार्थियों से भेंट मुलाकात किया गया एवं 9 साल केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना को लोगों की बीच में बताया गया तथा आगामी चुनावी कार्य योजना के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया तथा राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए आवाहन किया गया, भाजपा नेता चंद्र कुमार सोनी अपने उद्बोधन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थी सम्मेलन में सभी को अवगत कराया गया, केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को विस्तार से उनके द्वारा रखा गया साथ ही लाभार्थियों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। आज के इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से भास्कर देवांगन, पंडरिया मंडल महामंत्री पद्मरज टंडन, मीडिया प्रभारी अमन पाठक, मनमोहन साहू, शिव साहू, कीर्तन साहू, मनहरण साहू, मोती साहू, बबला साहू, रूपेश साहू, महेश राम साहू, जोहन साहू, दुजवा, भाई राम, लतेल, सुखदेव, जगेश्वर, लोमस, जेठू, नारद, गवकरण, महिल, तोखन, राम भरोस, बिसनाथ, कपिल, लालू अश्विन, हीरा लाल, राजेश, जगदीश, जयराम, सनत, लालू, चैत, अशोक,एवं जेस्ट श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch