August 15, 2023


आज का ये दिन हमारे फ़्रीडम फाइटर्स के त्याग, तपस्या औऱ बलिदान का याद दिलाता है :- अर्जुन तिवारी

पंडरिया - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवम जांजगीर चांपा जिले के संगठन प्रभारी व पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी जी ने समस्त क्षेत्रवासियों विधानसभावासियों एवम प्रदेशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए, औऱ कहा कि आज का ये दिन हमारे फ़्रीडम फाइटर्स के त्याग, तपस्या, औऱ बलिदान का याद दिलाता है,15 अगस्त 1947 को मध्यरात्रि में भारत को अंग्रजो से आज़ादी मिली थी, भारत को ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी लेने में 200 साल से भी अधिक का समय लग गया था, इसी दिन यानी 15 अगस्त 1947 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी ने पहली बार लाल किले से तिरंगा फहराया। 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन के 200 सालों के राज से आजादी मिली थी ये दिन हमारे फ़्रीडम फाइटर्स (स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों) के त्याग, तपस्या औऱ बलिदान का याद दिलाता ये। इस साल 15 अगस्त के दिन देश अपना 76 वी स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है ये दिन देश के उन वीरों का गौरव गाथा औऱ बलिदान का प्रतीक ये। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में श्री तिवारी ने कहा है कि पुरखों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। उनकी बदौलत हम आजाद वातावरण में सांस ले पा रहे हैं। प्रदेश महामंत्री ने आगे कहा है कि आजादी के वास्तविक मायने और मूल्यों को समझने के लिए हमें इतिहास का संजीदगी से पुनरावलोकन करना होगा। हमारे पूर्वजों के कठिन परिश्रम और दूरदृष्टि का परिणाम है कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत आज पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन विशेष नही बल्कि देश के उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारे सम्मान को प्रदर्शित करने का जरिया भी हैं जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर, त्याग दिया था, ये दिन राष्ट्र के प्रति आज एकजुटता, औऱ निष्ठा देखने का दिन भी है, साथ ही साथ ये पावन अवसर युवा पीढ़ी को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्यों को समझने के लिए ये स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जय हिंद

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch