September 04, 2023


पंडरिया में परिवर्तन संकल्प महारैली के साथ जोगी कांग्रेस ने भरी चुनावी हुंकार।

पंडरिया - विधानसभा चुनाव में दो महीने भी कम का वक्त बचा है जिसमे सभी राजनीतिक दल अपना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, पंडरिया विधानसभा में बड़ी मजबूती के साथ विपक्ष की जवाबदारी निभाने वाली जोगी कांग्रेस ने क्षेत्रीय दल के रूप में एक नया इतिहास रचते हुए करीब 3000 से भी अधिक लोगो के साथ सभा, रैली कर SDM कार्यालय का घेराव कर पंडरिया की राजनीति में उथल पुथल मचा दिया है, जोगी कांग्रेस की इस सभा के बाद स्पस्ट हो गया है कि पंडरिया का मुकाबला त्रिकोणीय होने वाला है। जोगी कांग्रेस द्वारा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में पंडरिया में परिवर्तन संकल्प महारैली के साथ 21 सूत्रीय मांग जिसमे प्रमुख रूप से किसान मजदूर आदिवासी युवा महिला बिजली सड़क स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर SDM कार्यालय घेराव किया गया है। अमित जोगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी लड़ाई छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस से नहीं बल्कि गरीबी से है मेरी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ से गरीबी खतम करने का विस्वास दिलाता हूं आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ के हर एक परिवार को लखपति बनाकर ही दम लूंगा। पंडरिया में जोगी कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है की इतनी बड़ी संख्या में लोग बिना किसी लालच के परिवर्तन के संकल्प लेने के लिए पहुचे है। आज की सभा के पश्चात दोनों राष्ट्रीय दलों के नेताओ की पंडरिया क्षेत्र में राज करने के सपनों की उल्टी गिनती चालू हो गया है। चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार और अबकी सरकार में अमीरी गरीबी का भेदभाव काफी बढ़ता जा रहा है, गरीब का काम महीनों में बिना कमीशन दिए नही हो रहा है वही दूसरी ओर अमीरों का काम घर बैठे आधी रात को भी हो रहा है,यदि इस भेदभाव को खत्म करना है तो इस बार सेवा का एक मौका जोगी कांग्रेस को देना होगा जिसके बाद अमीरी गरीबी के भेदभाव को खत्म करने से कोई नही रोक सकता। कवर्धा जिला के युवा जिला अध्यक्ष अस्वनी यदु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार बिना क्षेत्रीय दल के कोई भी सरकार नही बनने वाली है, जनता जागरूक हो चुकी है पहले की तरह पीढ़ी दर पीढ़ी अब वोट नही करने वाली। जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टी धन बल से चुनाव लड़ने जा रही है पर हमारे पास जन बल है जनता की ताकत है निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता काम करने वालो को नेता नही बेटा के रूप में आशीर्वाद जरूर देंगे। सम्मेलन में प्रमुख रूप से चुनाव समिति के अध्यक्ष तिलक देवांगन, महासचिव महेश देवांगन, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, गुरु मनहरणदास, उदय चरण बंजारे, सुनील केसरवानी, अस्वनी यदु, केवल चंद्रवंशी, गणेश पात्रे, दलिचंद, विजय श्रीवास, जलेस्वर खूंटे, खुमान कुर्रे, मिलाउ पन्द्राम, मेंदा बैगा, पवन बैगा, मंतराम बघेल, जितेंद्र चंद्रवंशी, राहुल, जितेंद्र साहू, मुकेश धुर्वे, शुशील चंद्रकार, नेमसिंह यादव, चेतन वर्मा, रंजीत वर्मा, विनोद, मोती पटेल सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch