पंडरिया - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चुनाव की दृष्टि से सबसे ताकतवर समिति "केंद्रीय चुनाव समिति " का आज घोषणा हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराज श्री टी. एस. सिंहदेव को बतौर सदस्य नामांकित किया गया है। छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु अविभाजित मध्यप्रदेश के इतिहास मे यह पहला मौका है जब किसी कांग्रेसी नेता को ताकतवर समिति में शामिल किया गया। छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के चुनाव और लोकसभा के चुनाव मे टिकट वितरण का सर्वाधिकार इसी समिति को रहता है। श्री सिंहदेव के केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाये जाने का आदेश जारी होने के तुरंत बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अर्जुन तिवारी ने देर रात श्री सिंहदेव के बँगले पहुंचकर उन्हे बधाई व शुभकामना दिये, श्री तिवारी ने उनसे आग्रह किया कि यदि प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बनानी है, तो जाति -पांति, व धर्म से ऊपर उठकर केवल जीतने योग्य उम्मीदवार को ही टिकट देना होगा, श्री सिंहदेव ने श्री तिवारी को भरोसा दिया कि टिकट जाति के आधार पर न होकर केवल जितने कि योग्यता पर ही मिलेगा।