पंडरिआ - भारतीय जनता पार्टी मंडल कुई कुकदुर द्वारा पिछले महीने 8 अगस्त को किए गए बिजली विभाग का घेराव एवम आंदोलन में AE अग्रवाल साहब के द्वारा एक महीने में नया पावर ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया गया था, जो आज दिनांक 6 सितंबर को लग रहा है, उक्त आन्दोलन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता, कुई कुकदुर के मण्डल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा कुंभकार, मंडल प्रभारी रितेशसिंह ठाकुर, दोनों महामंत्री बसंत वाटिया, सन्तोष श्रीवास, सोनू सलूजा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दशरथ कुंभकार ऐसे बहुत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उक्त आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाए थे। उक्त आन्दोलन का असर आज दिखा जब हम आज सभी भाजपा कार्यकर्ता बिजली विभाग कुई कुकदुर में लग रहे ट्रांसफॉर्मर का निरीक्षण करने गए, जिसमें मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, विधानसभा के विस्तारक हुकुम सिंह, वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा कुंभकार, कुई कुकदुर के मंडल प्रभारी रितेशसिंह ठाकुर दोनों महामंत्री बसंत वाटिया, सन्तोष श्रीवास, कृष्णा यादव बदना भी उपस्थित रहे उक्त ट्रांसफॉर्मर निरीक्षण के समय सभी बिजली विभाग के अधिकारीयों EE प्रोजेक्ट KL उइके साहब EE STM H.K. गुप्ता साहब AE पंडरिया P.K. अग्रवाल साहब JE कुई कुकदुर दिलीप सिंग ठाकुर साहब एवम अन्य कर्मचारियों को भी मिठाई बांटी गई और सभी अधिकारियों ने मुझे बिलेटेड हैप्पी बर्थडे कहकर बधाई भी दिए।