September 10, 2023


भुपेश बघेल सिर्फ घोषणा मुख्यमंत्री - नरोत्तम साहू अध्यक्ष भाजयुमो

पंडरिया - भाजयुमो अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने आरोप लगाया है कि उन्होंने गन्ना किसानों को बोनस देने की बात कही थी अभी तक नहीं मिला है, ना ही जो पहले प्रत्येक शेयर किसानों को 50 किलो शक्कर मिलता था। आज 4 साल से नई मिल रहा है, नगर पंचायत पंडरिया को नगर पालिका का घोषणा किए थे वो भी अभी तक पूरा नहीं हुआ, ग्रामीण आवास छीनने का काम भूपेश सरकार ने किया है, पंडरिया विधानसभा के सड़क की हालत बहुत खराब है, लोगों को चलने तक में परेशानी हो रहा है, रोज एक्सीडेंट हो रहा है लोगो की जान जा रहा है, लेकिन शासन प्रशासन कांग्रेस के कार्यक्रता की ध्यान सिर्फ वसूली में लगा हुआ है। बिजली गुल से किसान, आम लोग परेशान हो गए है, बिजली बिल हाफ का वादा था, बिजली हाफ हो गया है, शराब बंद का वादा तो दूर की बात है गांव गांव शराब बिक रहा है, पंडरिया के गौठान का हालत खराब है, ना गोबर बिक रहा है ना गौ माता की रहने की उपयुक्त जगह, चारा, ना पानी की व्यवस्था है। और पूरा जनता का पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है, राजीव मितान क्लब बना के फर्जी बिल लगाकर शराब और कबाब कांग्रेस के कार्यकता खा पी रहे है, कांग्रेस पूरा भ्रष्ट है जनता चुनाव का इंतजार कर रहे है की कब चुनाव हो और इस सरकार को उखाड़ कर फेके दे, और बीजेपी का सरकार लायेंगे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch