पंडरिया - आज भारतीय जनता पार्टी कुई कुकदुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा मां दंतेश्वरी (दंतेवाड़ा) से इस कांग्रेस की, सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए परिवर्तन यात्रा की शुरूवात किया गया है, उसी परिर्वतन यात्रा को लेकर आज कुई कुकदुर भाजपा मंडल में मंडल प्रभारी (रितेश सिंह ठाकुर) होने के नाते उक्त बैठक में शामिल होकर इस परिर्वतन यात्रा के विषय में विस्तार से बताया कुई कुकदुर मंडल अध्यक्ष द्वारा भी परिर्वतन यात्रा को लेकर विषयवार चर्चा किया गया।
इसी कड़ी में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपा पप्पू धुर्वे द्वारा भी परिर्वतन यात्रा को लेकर अपनी बात रखी इसके बाद युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दसरथ कुंभकार, बसंत वाटियां सन्तोष श्रीवास, सोनू सलूजा, कृष्णा देवांगन एवम अन्य कार्यकर्ताओ ने भी परिवर्तन यात्रा को लेकर अपनी अपनी बात रखी।
भाजपा मंडल कुई कुकदुर में उक्त परिवर्तन यात्रा बैठक में आज मण्डल प्रभारी रितेश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा कुंभकार दोनों महामंत्री बसंत वाटिया, सन्तोष श्रीवास, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा पप्पू धुर्वे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दसरथ कुंभकार, सोनू सलूजा, कृष्णा देवांगन, मोहित मरावी, दिलीप शर्मा, मनहरण श्रीवास, राकेश पंद्रराम, गणेशीराम, रामप्रशाद बघेल, कोदूराम परस्ते, विजय मरकाम, महेश धुर्वे, राहुल जैन एवम अन्य कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे।