अमित जोगी जी द्वारा जारी शपथ पत्र (10 कदम गरीबी खतम) को घर घर पहुचाने की रणनीति पर हुई चर्चा व निर्णय - रवि चंद्रवंशी
आगामी 10 दिनों में जोगी कांग्रेस के सभी ब्लॉक/ शहर पदाधिकारीयो के नेतृत्व में सेक्टर प्रभारी हर घर तक शपथ पत्र पहुचायेंगे - रवि चंद्रवंशी
पंडरिया क्षेत्र में पिछले 5 साल मुख्य विपक्ष की भूमिका जोगी कांग्रेस निभा रही है इसलिए अब जनता अपना विधायक जोगी कांग्रेस से चुनने है तैयार - अस्वनी यदु
एक मौका क्षेत्र के विकास करने के लिए चाहिए- अस्वनी यदु
पंडरिया/कुन्डा - चुनाव की तारीखे नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है जिसमे पंडरिया विधानसभा में एक सशक्त व मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने वाली जोगी कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टीयो से आगे निकलने का प्रयास कर रही है जिस कड़ी में आज पंडरिया ब्लॉक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक कुंडा में आयोजित की गई।
पंडरिया जोगी कांग्रेस युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने कहा कि आज सैकड़ो ग्रामीण जो कि पिछले समय में भाजपा और कांग्रेस से जुड़कर पदाधिकारी व कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे आज छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय दल जोगी कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, क्यों कि पहले दो ही राष्ट्रीय पार्टियां होती थी अन्य विकल्प नही था परंतु अब जनता के पास तीसरा विकल्प जोगी कांग्रेस के रूप में है जिसके कारण आज हम लोग पहले से काफी मजबूत हुये है आने वाले समय मे हमारा लक्ष्य हमारे नेता अमित जोगी जी द्वारा दिये गए शपथ पत्र 10 कदम गरीबी खतम को हर गाँव तक हर व्यक्ति तक पहुचाने का है जिसको हमारे सभी साथी आने वाले 10 दिनों में पूरा करेंगे।
जोगी कांग्रेस के सक्रिय युवा जिला अध्यक्ष अस्वनी यदु ने बताया कि अब हमारे क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है, जनता अब उनको ही जनप्रतिनिधि के रूप में देखना चाह रही है जो उनको सुख दुख में खड़े हो, समस्याओं के समाधन कराने के लिए संघर्षरत हो और जनता की आशा अपेक्षाओ के अनुरूप हम लोग काम कर रहे हैं इसलिए अब गांव गांव की जनता हमारे साथ जुड़ रही है। निश्चित ही आने वाले समय मे जनता अपना आशीर्वाद जोगी कांग्रेस के प्रत्यासी को देगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कुन्डा ब्लॉक अध्यक्ष शुशील चंद्रकार ने कहा कि हम सब को अपने आप को स्वयं प्रत्याशी के रूप में देखना है और पूरी मेहनत के साथ काम करते हुए जोगी कांग्रेस का विधायक बनाना है।
आज बैठक में प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी, अस्वनी यदु, शुसील चंद्राकर, जलेस्वर खूंटे, खुमान कुर्रे, ऋषि चंद्राकर, विजय श्रीवास, जित्तू, अतुल राज, राजवीर, चैन, बालकृष्ण चंद्रवंशी, राकेश तिवारी, जमाल खान, दिनेश सुमन, हरीश, धनञ्जय, कुमार चंद्रवंशी, सोनू साहू, नरोत्तम, तिलक, अंजोर, सहित जोगी कांग्रेस के सभी पदाधिकारि व कार्यकर्ता सामिल रहे।