गांधी जयंती के बहाने भाजपा की राजनीति, कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव निशाने पर।
वरिष्ठ पत्रकार - रामकुमार टंडन की रिपोर्ट
पंडरिया :- आज गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा के बैनर तले विकलांगों को भावना सेवा संस्थान के मुखिया भावना वोहरा के द्वारा ट्राय सायकल, श्रवण यंत्र वितरण किया गया है।
भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आज सुबह पुराने पानी टंकी के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता के बहाने भाजपा के बैनर तले श्रीमती भावना बोहरा के द्वारा जो कि भाजपा की महिला नेत्री भी हैं, भावना सेवा संस्थान के नाम पर एक एनजियो संस्था चलाती हैं, संस्थान की मुखिया भी हैं, आज संस्थान के तरफ से श्रीमती बोहरा पंडरिया में विकलांगों को ट्राय सायकाल, श्रवणयंत्र वितरण किये हैं।

संस्थान के माध्यम भाजपा क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में वनांचल से लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में भी मानव आवश्कता के उपयोगी सामग्री वितरण करने के साथ ही स्वास्थय सुविधा को सामने रख कर एम्बुलेंश सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।
राजनितिक हलकों में जो बात हो रही हैं, उसे सच मांना जाय तो यह सब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पंडरिया सीट को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। क्योंकि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से श्रीमती भावना बोहरा सशक्त दावेदार हैं, राजनितिक गलियारों में पार्टियों के बिच नाम की चर्चा सभी तरफ सुने जा सकते हैं। पंडरिया विधानसभा की तासीर को बीते पांच साल में देखा जाय तो महिला नेतृत्व को पुनः दुबारा नही देखना चाहती है। क्योंकि पांच साल जनता खट्टे-मिठ्ठे अनुभव कर चुकी है। सभी राजनितिक दल के नेता लोग व कार्यकर्ता बताते है, पंडरिया छेत्र में महिला नेतृत्व होने से व्यवहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अपवाद स्वरूप ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र छोड़ दिया जाय तो अधिकांश महिला जनप्रतिनिधियों के साथ पुरुष नामों का पुच्छला लगा हुआ है। दबंगई भी पुरुष वर्ग करता है, हालांकि महिला रिजर्वेशन पर शासन के आदेश के आगे सभी नतमस्तक है।
राज्यसभा और लोकसभा दोनो सदन ने 33% महिला रिजर्वेशन विधेयक पास कर मंजूरी दे दिया है, सिर्फ इम्पलीमेंट होना बांकी है।