पांडातराई - चार माह पूर्व नगर पंचायत पांडातराई के 12 पार्षदों के द्वारा रखे गए अविश्वास प्रस्ताव पर अंततः माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश पर मतदान की तिथि माननीय कलेक्टर महोदय कबीरधाम के द्वारा तय कर दी गई है। 13-10-2023 दिन शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यालय नगर पंचायत पांडातराई में मतदान होगा 4 माह से चल रहे अविश्वास प्रस्ताव मामले का मतदान के बाद पटाछेप होगा। विधानसभा चुनाव के पहले होने वाले मतदान पर पार्षदों व आमजनता की जिज्ञासा बनी हुई है। ज्ञात हो कि 1 वर्ष पूर्व 2022 में भी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री फिरोज खान के विरुद्ध पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें अध्यक्ष एक मत से अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए थे, इस बार क्या होगा यह मतदान के बाद ही पता चल पाएगा।