October 18, 2023


भावना बोहरा को पंडरिया सीट से प्रत्याशी बनाया भाजपा ने।

पंडरिया – विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीसरा सूची जारी किया, जिसमें भावना सेवा संस्थान के समाज सेविका व कबीरधाम जिला पंचायत के सभापति को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र 71 से उम्मीदवार घोषित किया है। भावना बोहरा के उम्मीदवार घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और भावना सेवा संस्थान से जुड़े लोगो में खुशी की लहर उमड़ पड़ी है। लोग फटाका फोड़कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे है। पंडरिया सीट पर भाजपा ने उतारा नया और युवा चेहरा : - छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 में जीत के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, हर सीट पर काफी मंथन कर प्रत्याशी उतारा जा रहा है, यही वजह है कि भाजपा ने पंडरिया सीट पर युवा, महिला वर्ग को ध्यान में रखते हुए भावना बोहरा को टिकट दिया है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोतीराम चंद्रवंशी को टिकट दिया था। जो कांग्रेस प्रत्याशी ममता चंद्राकर से 33547 वोटों से हार गए थे। साल 2013 में भी भाजपा ने मोतीराम चंद्रवंशी को ही मैदान में उतारा था, उस दौरान मोतीराम चंद्रवंशी पंडरिया सीट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। कौन है भावना बोहरा : - भारतीय जनता पार्टी ने काफी मंथन के बाद पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, वर्तमान में भावना बोहरा जिला पंचायत सभापति है, इसके साथ ही संगठन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भी हैं। भावना बोहरा सोशल कामों में ज्यादा एक्टिव रहती हैं, समाजसेवी संस्था भी चलाती हैं, अपनी संस्था के जरिए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कई सामाजिक काम भी करती हैं।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch