October 23, 2023


भावना बोहरा उद्योगपति तो नीलकंठ ठेकेदार - रतिराम भट्ठ

पंडरिया :- नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद से लगभग प्रथम चरण के चुनाव अभियान् शुरुवाती दौर समाप्त हो गया है। इस दौरान अब तक कांग्रेस भाजपा दोनो दल के अलावा बसपा, आप, जोगी कांग्रेस अन्य प्रत्याशी प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी आरम्भ हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी उर्फ़ नीलू भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा को उद्योगपति बताकर अपने आपको किसानपुत्र होने और किसानों की सुखदुख जानने वाले की बात कहकर् किसान हितैषी अपने आपको बताने में लगे हुए हैं। नीलू के जवाब का वनांचल कुई कुकदुर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदिवासी नेता ने कुछ इस तरह से जवाब देते हुए कहा की भावनाजी उद्दोगपति घराने से तालुक तो रखती हैं किन्तु ठेकेदार नही हैं। जो क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्य पर कमीशन खाये कार्य की गुणवत्ता खराब हो। अब तक बीते दिनों में भाजपा कांग्रेस से प्रचार प्रसार जनता से जनसम्पर्क करने व लोगों के बीच से जो रुझान आ रहा हैं, उससे पता चलता है। भावना बोहरा अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रही हैं। हालांकि अभी प्रचार का शुरुवाती दौर है आगे समीकरण बनते बिगड़ते भी देखने को मिल सकता है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch