October 24, 2023


भव्या ग्रुप द्वारा तृतीय वर्ष गरबा एवं डांडिया का भव्य आयोजन।

पंडरिया - भव्या ग्रुप ने आचार संहिता के नियम का पालन करते हुए दुर्गा मां की आराधना में डांडिया एवं गरबा का उत्सव मनाया। ये भव्या ग्रुप द्वारा तृतीया वर्ष रहा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवस कार्यक्रम रहा, जो नवरात्रि की 19 अक्टूबर पंचमी तिथि से 21अक्टूबर सप्तमी तिथि तक रहा। गरबा आयोजन में महिलाओं के साथ-साथ बालिकाएं एवं बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, इस उत्सव में रात्रि भोजन की भी व्यवस्था रखी गई थी। बच्चों द्वारा एकल प्रस्तुति दिया गया एवं वैदिक मंत्र भी बोले गए। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भक्तिभाव लाना था। सप्तमी तिथि के दिन सुबह कन्या भोजन भी कराया गया। तीनो दिवस अलग अलग ड्रेस कोड रखा गया, जिसमें पहले दिन गुजराती साड़ी, दूसरे दिन चनिया चोली, तीसरे दिन बंगाली लुक रखा गया। हर वर्ष की तरह यह आयोजन निधि श्रीवास्तव के निवास के आंगन में हुआ, सभी लोगो को याह आयोजन बहुत पसंद आया या सभी ने इसकी सराहना की।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch