पंडरिया :- बहुजन समाज पार्टी पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी चैतराम राज ने खबर छत्तीसगढ़ 24 से बातचीत में बताया कि जो साजिश बीजेपी भारतीय संविधान को बदलने की कर रही है, उसे बहुजन समाज उनके मनसूबे को पुरा नही होने देगी। कांग्रेस आजाद भारत में सबसे अधिक समय राज की है, अभी बहुजन समाज के गरीब लोगों को गरीबी दूर करने नाम पर ऋणमाफी सहित अपने घोषणा में प्रदेशवासियों को झुंनझुना दे रही है। जहां तक विधानसभा 71 पंडरिया की बात की जाय तो हम मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में गोड़वाना गड़तंत्र पार्टी के साथ गठबंधन है। इसका असर भी अच्छा है पिछले चुनाव में मुझे 35547 मत मिला था। स्थानीय होने के साथ ही इस बार बसपा की विधायक बनेगा। बहुजन समाज वोट बैंक समाज है नोटों का कोई असर नही होगा। कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने शराबबंदी, आंगनबाड़ी मितानिनो, बेरोजगार युवाओं, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों व अन्य के साथ छलावा किया है। आजादी के बाद से अब तक पंडरिया के मुख्यमार्ग हरिनाला पर पुलिया नही बन पाना विकास के दावे भी खोखले हैं। इस बार छत्तीसगढ़ में गठबंधन को बहुमत मिला तो पहली बार आदिवासी मुख्यमंत्री होगा, नही तो हमारे बिना किसी की सरकार नही बनेगी गठबंधन पावर ऑफ बैलेंसिंग में होगी।