October 25, 2023


कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ गांव-गांव घुमकर लोगों से मांग रहा जनसमर्थन।

वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार टंडन की रिपोर्ट

पंडरिया - छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक् बार् फिर से किसानो के कर्ज माफी के एलान के बाद से कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन पदाधिकारियों में जोश दिखाई दे रहा है। उक्त बाते शक्ति के सभा में कही गयी है। कांग्रेस की कर्जमाफी ने 15 साल जमे भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकने का काम किया था, एक बार फिर से किसानो के कर्ज माफ करने की बात कही गयी है। जिसकी चर्चा जनमानस में खूब हो रही है। इधर पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भी अपने जीत के प्रति आश्वस्त हो गांव-गांव में घूम घूमकर किसानों के बिच पहुंचकर जनसमर्थन मांगने के साथ ही भूपेश बघेल की घोषणा को प्रचार प्रसार का सबसे बड़ा हथियार बना लोगों के बिच बता रहे है। "भूपेश है तो भरोसा है" वाली नारा घोषणा के साथ ही बलवती हो गया है। कार्यकर्ता प्रदेश में "इस बार फिर से कांग्रेस सरकार" की नारा को बुलंद करने के साथ ही उत्साहित हो गये हैं। नीलकंठ चंद्रवंशी क्षेत्र के दौरे पर ग्राम मथानी ढोलबज्जा और जैतपुरी पहुँच मंदिर दर्शन पूजा अर्चना कर किसानों से भेंट मुलाक़ात किया। वही ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि चुनाव के बाद आप विधायक बन जाओगे तो सरकार बनते ही हमारे गांव की समस्या को तत्काल हल करने का प्रयास करें। जिस पर नीलकंठ ने आश्वासन दिया है। जनसम्पर्क के दौरान मथानीकला से नारायण साहू, लल्लू चंद्राकर, प्रहलाद चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, रामफल चंद्रवंशी, दौलत चंद्राकर, ताकेश्वर चंद्राकर, होलू श्रीवाश, मोहित यादव, बलराम चंद्रवंशी, ग्राम पटुआ में तुकेश चंद्रवंशी, राजेश्वर चंद्राकर, पैदुराम यादव, अदुराम यादव, वेदप्रकाश चंद्राकर, भजन चंद्रवंशी और ग्राम जैतपुरी में नंद गेंड्रे, सुरेंद्र गेंड्रे, खेलु गेंड्रे, कुंजराम गेंड्रे, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch