भाजपा खरगोश की चाल से दौड़ रही तो कांग्रेस कछुवे की गति से धीमें।
वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार टंडन की रिपोर्ट
पंडरिया - विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण अपने अंतिम दौर में है, प्रत्याशी गांव गांव घर घर जाकर जनता को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। पंडरिया विधानसभा की बात की जाय तो यहाँ मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती भावना बोहरा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी उर्फ़ नीलू से है, वहीं इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के रवि चंद्रवंशी व बहुजन समाज पार्टी के चैतराम राज जोर लगा रहें हैं।
रवि चंद्रवशी इस क्षेत्र में विपक्ष की दमदार भूमिका अदा करते हैं, जनसरोकार से जुड़े सभी मुद्दे शासन प्रशासन के ध्यानकर्षण में लाते रहें हैं। गन्ना किसानों के लंबित भुगतान की मांग के साथ ही जर्ज़र सड़क, आदिवासियों की मुलभुत समस्या, स्कूल कालेज की समस्या, बिजली पानी जैसे अनेकों समस्या को लेकर सड़क पर आंदोलन करते रहें हैं। कुर्मी समाज को विलांग करता है बहुलता के आधार पर समाज उन्हे अपना समर्थन करता है। तो सचमुच मुकाबल त्रिकोणी बनाने में रवि कामयाब हो सकता है। रही बात बहुजन समाज पार्टी की इनका फोकस SC ST समाज के तरफ ज्यादा है। दोनो समाज विधानसभा पंडरिया में सबसे बड़ा वोट बैंक वाला समाज है। दोनो वर्ग का 1 लाख से ऊपर वोट है। पिछले समय 2018 में बसपा को जैसा वोट मिला था, उसकी पुनरावृति होता है तो निश्चित रूप से संघर्ष त्रिकोणी बन सकता है, क्योंकि इस बार गोडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ बसपा का गठबंधन है।
फिलहाल तो भाजपा खरगोश के भांति प्रचार प्रसार में सबसे आगे दिखाई देता है किन्तु कांग्रेस भी कम नही है भले ही चाल् कछुवे की है पर सधा हुआ प्रचार चल रहा है। एक समाज विशेष का बड़ा वोट बैंक भी उसके साथ है, पिछले विधानसभा के परिणाम पर नजर डाली जाय तो इस एक सामान्य महिला प्रत्याशी जिसकी कोई इस क्षेत्र में पहचान नही थी, उसने अपने निकटतम् प्रत्याशी को 36 हजार वोट से हराने में कामयाब हुई थी। इस लिहाज से कमजोर आंकलन करना बेईमानी है। वोटों का विभाजन भी इस बार पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले अधिक हो रहा है। आम आदमी पार्टी की श्रीमती चमेली बाई कुर्रे भी मैदान में होने के साथ ही निर्दलीय भी हार जीत के फैसले को प्रभावित कर सकते हैं।
बहरहाल तो अभी देखने वाली बात है कि जनता अपने मन में क्या बैठा रखी है, 7 नवम्बर को किसे ज्यादा आशीर्वाद प्रदान करती है, भविष्य के गर्भ में छुपा है।