विजय संकल्प रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भावना बोहरा के समर्थन में पंडरिया पहुंचे।
वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार टंडन की रिपोर्ट
पंडरिया - कार्यक्रम में दो घंटे विलम्ब से पहुँचने नड्डा जी जिसके लिए जनसमुदाय से क्षमा मांग जनता ताली बजाकर अभिवादन किया। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.(जगत प्रसाद) नड्डा ने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार घोटाले बाज की सरकार है। प्रदेश में शराब घोटाला सहित चावल घोटाला, PSC घोटाला, गौठान घोटाला आदि करके मेवा खाने वाली है भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार है। नड्डा ने अपने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए बताया कि भाजपा जनसेवा करती है जनभावना देश सेवा हमारा काम है। मोदीजी ने आवास योजना सहित, शौचालय बनवाया, मुफ्त उज्जवला योजना की गैस दिया, कोरोना टिका मुफ्त बिना भेदभाव के टिका लगावाया, किसानों को सम्मान राशि दिया जा रहा है, फसल बीमा व गंंभीर बीमारी के लिए 5 लाख तक स्वास्थ्य सुविधा सहित गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने अपने पंडरिया विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती भावना बोहरा जी जिनका मकसद ही सेवा भावना हो उसे विकास के लिए जिताने का अपील नड्डा जी ने जनता जनार्दन से किया।

हाईस्कूल मैदान भीड़ से भरा हुआ था, भीड़ में उमंग देखते ही बनता था। कार्यक्रम दो घंटा विलम्ब होने के बाद भी जनता शांत बैठी हुई थी। एक दो प्रमुख चेहरा को छोड़ दिया जाय तो सभी क्षेत्रीय जिला के नेता कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। विजय संकल्प महारैली कार्यक्रम का नाम रखा गया था, उसके अनुरूप भीड़ उपस्थित रही है। विजय घोष की नारे चारो तरफ भिड़ से आ रही थी। इस भीड़ को जीत का पैमाना मान लिया जाया तो कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी को भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भावना बोहरा पीछे छोड़ सकती है।