वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्रसिंग ठाकुर का इस्तीफा।
वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार टंडन की रिपोर्ट
पंडरिया - पंडरिया मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू महामंत्री पदमराज टंडन के हस्तक्षेप कार्यशैली से नाराज होकर दुखी मन से 63 वर्ष की आयु में खबर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज के समाने आप बीती बताया।
कि मैं वीरेंद्रसिंह ठाकुर भाजपा के स्थापना काल से अब तक कार्य पार्टी हित में करते रहा हुँ। इस विधानसभा चुनाव में रमतला, सोमनापुर दो शक्ति केंद्र को मिलाकर जोन बनाया गया है, इसके अंदर 20 बूथ आता। इसके लिए मुझे जोन प्रभारी का जिम्मेदारी मिला था, काम भी कर रहा था, किन्तु मंडल अध्यक्ष, महामंत्री अनावश्यक परेशान करने के लिए मुझे अपमानित कर प्रभार से हटा दिये है। इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष को 28 अक्टूबर को दिया गया है। न्याय नही मिलने से आखिरकार थकहार ठाकुर वीरेंद्रसिंह ने प्रेस के समाने आकर अपनी पीड़ा बताते हुए ईस्तीफा दे दिया है।
प्रथम चरण के चुनाव में 5 दिन ही शेष रह गये हैं, ऐसे में एक वरिष्ठ पार्टी के पदाधिकारी का ईस्तीफा देना अच्छा संकेत नही माना जा सकता है। अपमान के लाइन में ऐसे कई वरिष्ठ नेताओं का नाम आया है, जिसे हम उजागर नही कर रहे हैं। यह संकेत पार्टी प्रत्याशी के हित में अच्छा नही माना जा रहा है। कहीं ऐसा न हो कि मतदान के पहले पार्टी में एक बड़ा विस्फोट हो जिसका खामियाजा प्रत्याशी को भुगताना पड़े।