पंडरिया - कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में आगामी 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है, जिंसको ध्यान में रखते हुए अधीक्षिका कामिनी जोशी के नेतृत्व में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा शत प्रतिशत वोट डालने हेतु प्रेरित करने के लिए मानव शृंखला एवम जागरूकता रैली निकाली गई एवम लोगो से अपील की गई की वह इस चुनई तिहार को शत प्रतिशत मतदान करके सफल बनायें एवम मजबूत देश बनाने का हिस्सा बने। कामिनी जोशी ने बताया कि मतदान जो है बहुत कीमती है, इसका सोच समझकर उपयोग करे एवम एवं इस प्रक्रिया को पूर्ण करें एवं सभी लोग मतदान करें ऐसे सभी लोगों से अनुरोध किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ एवं पालकगण उपस्थित थे।