BREAKING

दशरंगपुर के पास दो पिकअप सन्धिग्ध कंबल पकड़ा, चुनावी प्रलोभन में बांटे जाने की आशंका।

Share:

वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार टंडन की रिपोर्ट

पंडरिया - मतदान होने में मात्र 48 घंटे शेष रहा गया है, कांग्रेस भाजपा दोनों पार्टी में भीतरघात बड़े पैमाने हो रहा है। गरीबों के नाम पर लोगों को प्रलोभन स्वरूप बटाने हेतु सामांग्री एकत्रित किया जा रहा है। आज और कल की रात चुनावी दृष्टिकोण से क़त्ल की रात मानी जा रही है। रुपये पैसे सोना चांदी के बने जेवरात, साडी इलेक्ट्रानिक् समान आदि बांटे जाएंगे। https://youtu.be/E37wQw3BygU?feature=shared

इसी क्रम में दो पिकअप गर्म कपड़ा कम्बल चारभाटा दशरंगपुर के पास पकड़े जाने की खबर सुबह से आ रही है। इस बात की पुष्टि तो हो रही है, किन्तु प्रशासन कोंन सी पार्टी और कौन से प्रत्याशी या समर्थक के द्वारा वितरण करने जा रही थी, इसका खुलासा नही कर पायी है। जिन दो गाड़ियों को सन्धिग्ध समान से ओवरलोड भरे पकड़ा गया है। CG 04 ND 7310 व CG 04 HS 5486 है।

बताया जा रहा है समान वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर जा रहा था, पंडरिया सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जाँच के बाद ही सच्चाई समाने आ सकती है।

Share:

Popular News