पंडरिया - प्रदेश में भाजपा की सरकार और पंडरिया विधानसभा में भाजपा के विधायक के बैठते ही पहला असर देखने को मिला कि नगर पंचायत पांडातराई मे अध्यक्ष पद पर आसीन कांग्रेस के फिरोज खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया गया। भाजपा के विधायक बनते ही भाजपा के पार्षदों एव कार्यकर्ताओ मे जोश दुगना हो गया है, जिसका परिणाम कांग्रेस को नगर पंचायत पान्डातराई के अध्यक्ष पद से मुक्ति लाकर मिली, भाजपा के विधायक बनते ही कार्यकर्ताओं में जोश का भरपूर संचार देखने को मिल रहा है, जिसका फायदा भाजपा के पार्षदों ने कांग्रेस के पार्षदों के साथ मिलकर उठाया, जिसकी चिंगारी अभी पंडरिया विधानसभा में पूरी तरह फैलने की संभावना है, क्षेत्र को नया नेतृत्व मिलने के बाद कांग्रेस शासन मे हुए मनमानी पर अंकुश लगाने के पहल की अभी शुरुवात हुई है, और नये विधायक भावना के आने से यहा की जनता आशा और विश्वास के साथ निगाहेँ जमाए बैठी है, की वे हमारे क्षेत्र में भ्रस्टाचार मुक्त होकर विकाश के नये आयाम लिखेगी।