BREAKING

नागाडबरा घटना की जानकारी मिलते ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा घटना स्थल पर पहुंचकर बैगा परिवार से मिली।

Share:

पंडरिया - विधायक श्रीमती भावना बोहरा को ग्राम पंचायत माठपुर के ग्राम "नागाडबरा" में देर रात्रि झोपडी में आग लगने से पति-पत्नी व उनके आठ वर्षीय पुत्र के निधन होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने आज नागाडबरा पंहुचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे की पूरी जानकारी प्राप्त कर ग्रामवासियों से भी चर्चा की। स्वविवेक से हादसे में आहत हुए परिवारजनों को आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की। घटना स्थल में पहुँचने पर विधायक श्रीमती भावना का मन बहुत ही व्यथित था। उन्होंने कहा कि हादसे में अपने परिवार के सदस्यों को खोने का दुःख उनके चेहरों पर देखकर अत्यंत ही पीड़ा हो रही है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Share:

Popular News