पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी शुक्रवार दिनांक 25 नवंबर को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों में अलग-अलग कार्यकर्मों शिरकत करेंगे। श्री तिवारी अपरान्ह 2 बजे पंडरिया में राजेंद्र तिवारी के पिता श्री के तेरहवी मे उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे, तत्पश्चात ग्राम पाढी मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व.बाबूराम निर्मलकर के निवास पहुँचकर शौकसंतप्त परिवार से मिलेंगे। श्री तिवारी शाम 5 बजे ग्राम नानापुरी जायेंगे तथा कु.मुस्कान चंद्राकर के दुखद निधन से शोक संतप्त मानिक चंद्राकर के परिवारजनों से मुलाक़ात करेंगे, इसके बाद वे ग्राम महली में ग्राम पंचायत सचिव अनुज वैष्णव के पिता स्व. दुखुवादास वैष्णव को श्रद्धांजली देने उनके निवास जायेंगे। श्री तिवारी मोहगाव के प्रतिष्ठित नागरिक नारायण चंद्रवंशी के यहाँ आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल होने रात 7 बजे मोहगांव पहुंचेंगे।