December 09, 2022


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुन्डा में प्रदेश महामंत्री एवं कुन्डा ब्लॉक के प्रदेश प्रतिनिधि अर्जुन तिवारी शनिवार को लेंगे बैठक।

पंडरिया/कुन्डा :- छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री एवम कुन्डा ब्लॉक के प्रदेश प्रतिनिधि अर्जुन तिवारी दिन शनिवार दिनांक 10 दिसम्बर 2022 को अपरान्ह 1 बजे सामुदायिक भवन बसस्टैंड कुन्डा में कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रमुख रूप से शामिल होंगे इस बैठक में नीलकंठ चन्द्रवंशी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कवर्धा एवं पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर भी मुख्य तौर से उपस्थित रहेंगे! इस बैठक कार्यक्रम में निम्न बिंदुओं पर चर्चा होनी है। 1 - नगर पंचायत पंडरिया में मान.मो.अक़बर कवर्धा विधायक एवं वनमंत्री व अन्य कैबिनेट मन्त्रियों के होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा। 2 - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुन्डा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से सार्थक चर्चा। इस बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तागण, निगम मंडल बोर्ड आयोग के सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, सेवादल, वरिष्ठ जोन सेक्टर वार्ड प्रभारी, बूथ प्रभारीगण, प्रदेश व ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारिगण, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच पूर्व पंच, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई.महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, निर्वाचित प्रतिनिधिगण, आई टी सेल, शोसल मीडिया, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ, इंटक कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, पार्टी के सदस्यगण, विभिन्न विभाग सहित आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारिगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन,ग्रामीण, मतदाता साथी सहित पार्टी के तमाम लोग शामिल रहेंगे! यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुन्डा के अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर ने दी।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch